कैदी अस्पताल से हो गया फरार…

HomeCHHATTISGARHकैदी अस्पताल से हो गया फरार...

Date:

बिलासपुर। चोरी के मामले में केंद्रीय जेल में बंद युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया। यहां पर वह प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला। इसकी जानकारी होने प्रहरी ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रायपुर के नूरानी चौक राजा तालाब के पास रहने वाले सरफराज अहमद चोरी के मामले में जेल में बंद रहा। रायपुर जेल से उसे दो अक्टूबर को उसे बिलासपुर जेल में ट्रांसफर किया गया था। यहां उसकी उंगली में समस्या थी। इसे लेकर बंदी को डाक्टर के पास भेजा गया। डाक्टर ने उंगली के आपरेशन की सलाह दी। इस पर उसे सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की रात प्रहरी भुवनेश्वर पैकरा की ड्यूटी बंदी सुरक्षा पर लगी थी। रात को बंदी ने शौचालय जाने की बात कही। इस पर प्रहरी बंदी को लेकर शौचालय गया। इसी दौरान बंदी अपने हाथ की जंजीर को काटकर शौचालय से फरार हो गया।

इसकी भनक प्रहरी को नहीं लगी। देर तक बंदी के नहीं आने पर प्रहरी ने उसकी आसपास में तलाश की। इसके बाद उसने सिम्स चौकी में बंदी के भाग जाने की जानकारी देकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने बंदी की तलाश शुरू कर दी। प्रहरी ने इसकी जानकारी जेल प्रबंधन को दी । जेल प्रहरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related