HomeCHHATTISGARHWEATHERछत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 15 जिलों में...

Date:

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-दुर्ग समेत 15 जिलों में बदलेगा मौसम…

बस्तर संभाग के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं|

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर अब दिखाई देने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि बस्तर संभाग के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवाती तूफान मुरासु का प्रभाव छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, ओडिशा में 2 से 4 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। दक्षिणी ओडिशा में 3 और 4 नवंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, बिहार, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 5 से 7 नवंबर के दौरान भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात ‘मुरासु’ का नाम भारत की ओर से रखा गया है, जिसका अर्थ युद्ध में बजाया जाने वाला नगाड़ा होता है। तूफान के प्रभाव से कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश की स्थिति बन सकती है। कुछ प्रभावित इलाकों में हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर खुले स्थानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों से दूर रहने की जरूरत है। किसानों और आम नागरिकों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related