36.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

छत्तीसगढ़ राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

Date:

रायपुर : राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

रायपुर, 17 फरवरी 2023
छत्तीसगढ़ राज्य के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन के 23 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बैठक सम्पन्न हुई। 
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्यपाल के आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। बैठक में राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। 
बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानीय अतिथियों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव राज्यपाल श्री अमृत खलखो, सचिव सामान्य प्रशासन श्री डी.डी. सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री प्रसन्ना आर., सचिव राजस्व श्री एन.एन.एक्का, कमिश्नर रायपुर श्री यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आईजी रायपुर श्री अजय यादव, आयुक्त नगर निगम श्री मयंक चतुर्वेदी सहित जनसम्पर्क, लोक निर्माण और अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...