21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

पुलिस स्मृति दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

HomeNARAYANPURपुलिस स्मृति दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर:-नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित रक्षित केंद्र में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों की वीरता एवं शहादत को याद करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अमर जवानों के स्मृति स्थल पर नारायणपुर के कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, आईपीएस डॉ.जे.हिमेन्र्द नाथ पुलिस ऑब्जर्वर ,आईपीएस निखिल राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स), शैलेश कुमार जोशी सेनानी 45वीं वाहिनी आईटीबीपी जेलबाड़ी, अमित भाटी सेनानी 53वी वाहिनी आईटीबीपी जेलबाडी, हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,डीएसपी सुश्री आशारानी मुख्यालय, डीएसपी लोकेश बंसल, डीआरजी-डीएसपी विनय साहू, डीआरजी-डीएसपी अरविंद खलखो, डीआरजी-० डीएसपी डॉ. प्रशांत देवांगन, डीएसपी मनोज मंडावी,आरआई दीपक साव पुलिस लाइन , आरआई सोनू वर्मा- प्रभारी यातायात, नारायणपुर के अलावा नारायणपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर पदस्थ कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात शहीद पुलिस जवानों के परिवारजनों ने बच्चों सहित अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा एवं पुलिस ऑब्जर्वर डॉ.जे. हिमेंद्र नाथ ने शहीदों के परिवार जनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related