बृजमोहन अग्रवाल को मिला अग्निकुल क्षत्रिय तेलगु समाज का साथ,संघर्ष से लड़कर ही सफलता मिलती है: बृजमोहन अग्रवाल

HomeCHHATTISGARHRAIPURबृजमोहन अग्रवाल को मिला अग्निकुल क्षत्रिय तेलगु समाज का साथ,संघर्ष से लड़कर...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 15 अक्टूबर 2023. वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला सम्मान शक्ति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन अग्निकुल क्षत्रिय तेलगु समाज कल्याण समिति ने किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्निकुल क्षत्रीय तेलुगु समाज के लोगो ने शिरकत की।

समिति के संरक्षक बी गणेश राव के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन समाज की महिलाओं को अग्रणी लाने के लिए किया गया।
वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बृजमोहन अग्रवाल ने अग्निकुल क्षत्रिय तेलगु समाज को संघर्षशील बताया साथ ही समाज की शक्ति धर्म के प्रति आस्था और विश्वास को लेकर समाज की तारीफ की। बृजमोहन ने कहा की रक्षा करने वालों के वो हमेशा साथ हैं।

बृजमोहन ने कहा की, संघर्ष से घबराने की जरूरत नहीं है। संघर्ष से लड़कर ही सफलता मिलती है। उन्होंने ये भी कहा कि, समाज में अग्नि की तरह तेज और क्षत्रियों की तरह बल है ऐसे में समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पदम श्री भारती बंधू, रायपुर सांसद कमल सोनी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, पुरेंद्र मिश्र, समिति के संरक्षक के. अप्पा राव समेत तमाम गणमान्य लोगों ने मंच साझा किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...