22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

आईपीएस पुष्कर शर्मा(पुलिस अधीक्षक नारायणपुर) के गनमैन चंद्रकांत वर्मा ने किया रक्तदान…

HomeNARAYANPURआईपीएस पुष्कर शर्मा(पुलिस अधीक्षक नारायणपुर) के गनमैन चंद्रकांत वर्मा ने किया रक्तदान...

Date:

रेअर ग्रुप AB-Negative के रक्तदाता हैं चंद्रकांत वर्मा :

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर : खून की कमी से जूझ रही नारायणपुर की स्थानीय महिला श्रीमती नीलिमा यादव, 27 वर्ष को रेअर ग्रुप AB-Negative खून की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर आईपीएस पुष्कर शर्मा (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) ने आज दिनांक 06-10-2023 को रक्तदान के लिए जवानों से अपील किया गया, फलस्वरूप एसपी के अपील पर उनके गनमैन आरक्षक चंद्रकांत वर्मा ने ड्यूटी के दौरान ही तत्काल जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचकर महिला को रक्तदान किया। चंद्रकांत ने आज चौथी बार रक्तदान किया है। AB-Negative Blood दुर्लभ कैटेगरी का रक्त समूह है, जो लगभग रक्तदाताओं में से 1% से कम लोगों का रक्त समूह होता है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में दिनाँक 28-03-2023 को नारायणपुर पुलिस के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related