CG चुनाव 2023: अपनी विधानसभा में अलग अंदाज में दिखे सीएम भूपेश बघेल, बुलेट पर बैठकर किया क्षेत्र का दौरा…

HomeCHHATTISGARHRAIPURCG चुनाव 2023: अपनी विधानसभा में अलग अंदाज में दिखे सीएम भूपेश...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 02 अक्टूबर 2023.

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारियों में लगी है। गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाली। पाटन विधानसभा क्षेत्र में सीएम भी इस यात्रा में शामिल हुए। पाटन विधानसभा सीट से ही भूपेश बघेल चुनाव लड़ते हैं। राज्य में दो महीने में चुनाव होने हैं।

हाइलाइट्स

  • अलग अंदाज में दिखाई दिए सीएम भूपेश बघेल
  • बुलेट चलाकर क्षेत्र का किया दौरा
  • भरोसा यात्रा में शामिल हुए थे सीएम भूपेश
  • 90 सीटों पर कांग्रेस ने निकाली थी यात्रा

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट में ‘भरोसा यात्रा’ का नेतृत्व किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई चलाई। बुलेट पर सवार होकर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक दिवसीय ‘भरोसा यात्रा’ निकाली। राज्य के सत्ताधारी दल के नेताओं ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

उनके मुताबिक, साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों तथा 15 सालों के रमन सरकार के कुशासन को भी प्रचारित किया गया। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के सेलुद गांव में मुख्यमंत्री बघेल ने बुलेट मोटर साइकिल चलाकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार थे। यात्रा लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पाटन शहर में समाप्त हुई।

पीएम के बयान पर किया पलटवार
यात्रा शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर धान खरीद पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। बघेल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने (बिलासपुर में अपनी रैली के दौरान) लोगों से झूठ कहा कि केंद्र राज्य के किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदता है। धान खरीद केंद्र किसने खोले? प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय किसने लिया है? ये सभी कार्य राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में ‘डबल इंजन’ सरकार (2014-2018) थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और रमन सिंह केंद्र और राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, तो उन्होंने किसानों से मौजूदा 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान के स्थान पर 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का फैसला किया था। बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है जो लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related