30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

भिलाई सयंत्र कर्मी की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दम तोड़ा…

HomeChhattisgarhभिलाई सयंत्र कर्मी की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

दुर्ग-भिलाई : 01 अक्टूबर 2023 . भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारी डीएन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक डीएन शर्मा बीएसपी से तीन साल पहले रिटायर हो गए थे। इसके बाद वो बीएसपी की ठेका कंपनी के अधीन काम करने लगे थे। सेक्टर 1 में बीएसपी मकान में रह रहे थे। शनिवार सुबह वो मॉर्निंग वाक पर निकले थे।

इसी दौरान नेल्सन चौक के पास कोई अज्ञात वाहन आया और उन्हें टक्कर मारकर चला गया। सिर और शरीर में गंभीर चोट आने से लोगों ने उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर स्थिति के चलते आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था।

भिलाई स्टील प्लांट भिलाई

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। भट्ठी थाना प्रभारी विपिन रंगारी का कहना है कि अभी वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाया है।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

एक महीने के भीतर इसी जगह पर दो मौत

नेल्सन चौक में जिस जगह पर डीएन शर्मा का एक्सीडेंट हुआ है यहां इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटना हो चुकी है। मौत की बात करें तो यह एक्सीडेंट की वजह से दूसरी मौत है। लगभग 15-20 दिन पहले यहां एक और सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें भी मो. सिद्दकी नाम के युवक की मौत हो गई थी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...