34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

थल सेना प्रमुख यूनाइटेड किंगडम और इटली की यात्रा पर रवाना

HomeInternationalथल सेना प्रमुख यूनाइटेड किंगडम और इटली की यात्रा पर रवाना

Date:

Photo Credit : www.indianarmy.nic.in

नई दिल्ली : सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल एम. एम. नरवणे दिनांक 05 से 08 जुलाई 2021 तक यूनाइटेड किंगडम और इटली की यात्रा पर रवाना हुए हैं। चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह भारत से रक्षा सहयोग बढ़ाने के मकसद से इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

यूनाइटेड किंगडम की यात्रा दो दिन (05 और 06 जुलाई 2021) के लिए निर्धारित है, जिसके दौरान सेना प्रमुख वहां के रक्षा सचिव, रक्षा प्रमुख, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे। वह सेना के विभिन्न फॉर्मेशन्स का भी दौरा करेंगे जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान करेंगे।

अपने दौरे के दूसरे चरण (दिनांक 07 और 08 जुलाई, 2021) के दौरान सेना प्रमुख इटली के रक्षा प्रमुख यानी सीडीएस और सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। इसके अतिरिक्त सेना प्रमुख प्रसिद्ध शहर कैसिनोमें भारतीय सेना के स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे और रोम के सेचिंगोला में इतालवी सेना के काउंटर आईईडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्हें जानकारी प्रदान की जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई दिशा देगा राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का दौरा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स बॉक्स 19 से 21 अप्रैल तक भारत...

सीजफायर की पहल: क्या इजराइल-लेबनान तनाव में आएगी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट 10 दिन के सीजफायर पर...

अमेरिका का बड़ा कदम: होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, वैश्विक बाजार में हड़कंप…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर...