21.9 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

आईएनएस तबर ने इतालवी नौसेना के साथ इटली के नेपल्स के करीब युद्धाभ्यास किया

HomeInternationalआईएनएस तबर ने इतालवी नौसेना के साथ इटली के नेपल्स के करीब...

Date:

नई दिल्ली : भूमध्य सागर के लिए चल रही तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर ने दिनांक 03 जुलाई 2021 को नेपल्स, इटली के बंदरगाह में प्रवेश किया। इस जहाज का इटली की नौसेना ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बंदरगाह में अपने प्रवास के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश मंगीपुडी नेप्रीफेक्ट ऑफ नेपल्स अथॉरिटी, क्षेत्रीय इतालवी नौसेना मुख्यालय और कोस्टगार्ड मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

बंदरगाह से लौटने पर इस पोत ने दिनांक 04 और 05 जुलाई 2021 को इटली की नौसेना के एक अग्रिम फ्रिगेट, आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया (एफ 597) के साथ एक समुद्री साझेदारी युद्धाभ्यास भी किया। इस अभ्यास में रात और दिन में एयर डिफेंस प्रक्रियाओं, समुद्र में पुनःपूर्ति, संचार अभ्यास और क्रॉस डेक हेलो अभियानों समेत नौसैनिक अभियानों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। यह अभ्यास पारस्परिक रूप से अंतरसंचालनीयता बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत करने की दिशा में लाभप्रद था।

नौसेना के रिवाज के अनुसार दोनों जहाजों द्वारा ‘स्टीम पास्ट’ के साथ इस अभ्यास का समापन हुआ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: खामेनेई की मौत के बाद 1000 पार मृतक, खाड़ी तक फैली जंग की आग…

देश-विदेश हाइलाइट्स अमेरिकी-इजरायली हमलों में मृतकों की संख्या 1000 के...

तेहरान संकट: अमेरिका–इजराइल संयुक्त हमले का चौथा दिन, मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य टकराव…

तेहरान /देश-विदेश मुख्य बिंदु अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले...