22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिरगांव के बुधवारी बाजार में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में 250 श्रमिकों का किया गया सम्मान, भंडारे का किया गया आयोजन…

HomeChhattisgarhबिरगांव के बुधवारी बाजार में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में 250 श्रमिकों...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : रायपुर


रायपुर : 17 सितम्बर 2023 .. बिरगांव के बुधवारी बाजार में आज विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें 250 से अधिक श्रमिकों का सम्मान किया गया | कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए इंटक के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीरगांव के बुधवारी बाजार में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें श्रमिकों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया | वहीं भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया था | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा पहुंचे हुए थे।

वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था | बड़ी संख्या में मजदूर भाई सहित क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है , जहां बड़ी संख्या में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है | यह किसी त्यौहार से कम नहीं होता उक्त क्षेत्र में निवास करने वाले सभी मजदूर भाइयों को उन्होंने पर्व की जहां बधाई दी, वही कहा कि मजदूर भाइयों की मेहनत से ही आज पूरा देश और प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है | उनकी दिन रात मेहनत के कारण निरंतर बड़े-बड़े कारखाने और इमारतें तैयार हो रही हैं।

इस कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज़ के हजारों श्रमिकों ने भी भाग लिया। श्रमिक सम्मान समारोह में 250 ऐसे श्रमिकों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन मेहनत और लगन से किया है। इस अद्वितीय समारोह में, न केवल श्रमिकों का सम्मान किया गया, बल्कि उन इंडस्ट्रीज का भी सम्मान किया गया है जो न केवल अपनी व्यावसायिक उत्पादकता में सफल हैं, बल्कि जिन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा, महापौर नंदलाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, सभापति कृपा राम निषाद मनोज वर्मा, मोहम्मद रियाज, रितेश सिंह, दिलदार कमरे, शिव साहू, सूदन सिकली,संतोष साहू, चंदन पाल, बाबूलाल कुर्रे,जीत सिंह,कमलेश मिश्रा, बसंत साहू, राजेंद्र साहू, राकेश यादव,अरविंद सिंह, गौरव सोलंकी, पंकज मधेशिया, नंदू बंजारे, लक्ष्मीकांत तिवारी, अनूप सिंह,मुकेश तिवारी, पंकज वर्म, अविनाश नियाल, विकास राजपूत, ऋतिक देवांगन, मोना पोर्ते, आरोही मचखंड, मोहम्मद फिरोज, नीता विश्वकर्मा, छबि धीवर, आदित्य सोनी, संदीप शुक्ला, ज्वाला गोस्वामी, दलबीर सिंह गोल्डी, जयराम साहू जरीन वर्गीस, हिमांशु अग्रवाल, लेविन बंजारे, रानी वर्मा आदि उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related