37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

खेल उत्सव 2023 फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन,कार्यक्रम का उद्देश्य खेलभावना एवं सकारात्मक सोच का विकास करना…

HomeChhattisgarhखेल उत्सव 2023 फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन,कार्यक्रम का उद्देश्य खेलभावना एवं...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ : नारायणपुर

सुनील सिंह राठौर

नारायणपुर : 17 सितम्बर 2023 .. नारायणपुर पुलिस के द्वारा आम जनता से समन्वय स्थापित कर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नारायणपुर पुलिस के तत्वाधान में “खेल उत्सव 2023” फुटबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है।

बता दें कि नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के विशेष पहल से क्षेत्र के युवाओं में सकारात्मक सोंच एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 सितम्बर 2023 से जिले के अनुभाग नारायणपुर, बेनूर, छोटेडोंगर, सोनपुर एवं कुकड़ाझोर क्षेत्र में फुटबाल प्रतियोगिता का लीग मैच आयोजित किया गया। उक्त लीग मैच में अनुभाग से विजेता और उप विजेता टीम कुल 10 टीमों के मध्य 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक क्वार्टर फाईनल एवं सेमीफाइनल मैच जिला मुख्यालय नारायणपुर में खेला गया।

दिनांक 17 सितम्बर को कुम्हारपारा स्थित खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाईनल मैच ग्राम बड़ेजम्हरी और ग्राम कोचवाही के टीम के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में ग्राम बड़ेजम्हरी की टीम ने ग्राम कोचवाही की टीम को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बड़ेजम्हरी की टीम जिसे पुरूस्कार स्वरूप विजेता कप, मेडल एवं नगद 31.000/- रूपये, द्वितीय स्थान कोचवाही की टीम जिसे उप विजेता कप, मेडल एवं नगद 21,000/- रूपये तथा तृतीय स्थान ओरछा की टीम जिसे पुरस्कार स्वरूप कप, मेडल एवं 11,000/- रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में जिले के 110 टीमों ने भाग लिया एवं प्रतियोगिता में 115 से अधिक मैच आयोजित किया गया जिसमें करीब 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं आयोजन में सराहनीय योगदान देने वाले वालेंटियर को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...