23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिलासपुर टूर्नामेंट के संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चयन में नारायणपुर की टीम शामिल…

HomeChhattisgarhबिलासपुर टूर्नामेंट के संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चयन में नारायणपुर की टीम शामिल...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायपुर

नारायणपुर : 09 सितम्बर 2023. छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टीम के चयन हेतु बिलासपुर सीपत में टूर्नामेंट रखा गया है। जहां राज्य के 14 जिलों की फुटबॉल टीमें शामिल हैं। पिछले साल संतोष ट्रॉफी के स्टेट चैंपियनशिप में नारायणपुर जिला चैंपियन बना था इसलिए इस साल नारायणपुर टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया।

इस माह के 4 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का फायनल 13 सितंबर को होगा एवं पुरस्कार वितरण होगा। इस प्रतियोगिता में नारायणपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर, सूरजपुर, रायगढ़, सरगुजा, रायपुर, कांकेर, कोरिया, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और बालोद जिला शामिल है। इन 14 टीमों से उत्कृष्ट 30 प्लेयर का चयन कर छत्तीसगढ़ राज्य की एक टीम बनेगी जो 2 अक्टूबर से गोवा में संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

यह नारायणपुर वासियों के लिए एवं नारायणपुर के समस्त फुटबॉल प्रेमियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 15 सितंबर से 30 सितंबर तक का छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम का कैम्प नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन में आयोजित किया जा रहा है। चयनित 30 खिलाड़ी रामकृष्ण मिशन के फुटबॉल अकैडमी में 15 दिन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। नारायणपुर टीम आज दिनांक 9 सितंबर को बिलासपुर के लिए रवाना हो रही है। डी एफ ए के अधिकारियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डी एफ ए नारायणपुर से बृजमोहन देवांगन, शेख अख्तर अली, अमित भद्र, अजित मेनन उपस्थित थे। आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द, प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानन्द उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...