26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

देर रात सीमावर्ती लोदाम चेक पोस्ट निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर-एसपी…

HomeChhattisgarhदेर रात सीमावर्ती लोदाम चेक पोस्ट निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर-एसपी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

आनंद गुप्ता : जशपुर

जशपुरनगर 05 सितंबर 2023/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर विगत देर रात्रि जिले के सीमावर्ती लोदाम चेक पोस्ट निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सीमा पर बने लोदाम चेक पोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी उन्होंने अपने सामने कराई। उन्होंने बॉर्डर के चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में शराब तथा अन्य संदिग्ध सामग्रियों के अवैध परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्यवाही बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी विभागों की टीमों को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करना है। उन्होंने लगातार पूरी सघनता से जांच जारी रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर ने निर्देश देते हुए कहा कि गुजरने वाले वाहनों की अच्छे से जांच की जाए। जहां भी मामला संदिग्ध लगे तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। कानून व्यवस्था के लिहाज से जांच नियमित रूप से जारी रहे। इसमें कहीं कोई कोताही न हो।

गौरतलब है कि आगामी निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार जिले के उच्च अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में पिछले दिनों उच्च स्तरीय अंतर्राज्यीय बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें जशपुर जिले के सीमावर्ती झारखंड के गुमला, सिमडेगा, उड़ीसा के सुंदरगढ़ के कलेक्टर व एसपी ने बैठक कर निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सीमा पर कड़ी निगरानी और सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर समन्वित कार्ययोजना के साथ काम करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। जिस पर कार्य की जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...