23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के बदले गए कलेक्टर…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों...

Date:

रायपुर : 30 जुलाई 2023

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिलासपुर और कोरबा जिले के कलेक्टरों को भी बदला गया है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इससे पहले IPS अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसके साथ ही दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले IAS अधिकारियों के तबादले को चुनावी जमावट के रूप में देखा जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को अधिकारियों के तबादले का लेटर जारी किया। बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है।

जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD नियुक्त किया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

IPS अधिकारियों के भी हुए थे तबादले
इससे पहले सरकार ने रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह सीनियर अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा का तबादला पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग क्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के पद पर किया गया है। इसी तरह, बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा का तबादला पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग के पद पर किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग क्षेत्र में दुर्ग, बेमेतरा और बालोद जिले को शामिल किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...