30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

राजनांदगांव जिले की बड़ी उपलब्धि, नीति आयोग की रैंकिंग में देश में मिला तीसरा स्थान…

HomeChhattisgarhराजनांदगांव जिले की बड़ी उपलब्धि, नीति आयोग की रैंकिंग में देश में...

Date:

राजनंदगांव : 30 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ने देश के सबसे विकसित आकांक्षी जिलों में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कलेक्टर डोमन सिंह ने इसके लिए जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव को तीसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि और जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी की गई है।

भारत सरकार के नीति आयोग ने आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि और जल संसाधन क्षेत्र के लिए डेल्टा रैंकिंग जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव को तीसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश का वाईएसआर और दूसरे पर ओडिशा का रायगढ़ जिला है।

नीति आयोग ने राजनांदगांव की इस उपलब्धि के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर सराहना की है। आयोग ने माइक्रो इरिगेशन से बढ़ा रकबा, मनरेगा के तहत तैयार किए गए नये पानी के स्रोत, पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी जैसे इंडिकेटर्स के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की है।

राजनांदगांव जिले ने इन सभी मापदंडों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य किया गया है।

देश के सबसे विकसित आकांक्षी जिलों में राजनांदगांव जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से जिले में कृषि एवं नवीनतम तकनीक को बढ़ावा मिला है। वहीं जल संसाधन के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...