30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

क्या CM पद के रेस में बाहर रहेंगे ? रमन सिंह को दिल्ली शिफ्ट करने का सन्देश …

HomeChhattisgarhक्या CM पद के रेस में बाहर रहेंगे ? रमन सिंह को...

Date:

रायपुर : 30 जुलाई 2023

बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अब छत्तीसगढ़ की राजनीति से दूर होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट देखकर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने का संदेश दे दिया है। रमन सिंह पहले से ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके राज्य की सियासत में व्यस्त होने के कयास लगाए जा रहे थे।

  • रमन सिंह फिर से बने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • जेपी नड्डा की नई टीम में सरोज पांडे और लता उसेंडी भी शामिल
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी को ढूंढना होगा सीएम पद का नया चेहरा

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमन सिंह पहले से ही इस पद पर हैं, लेकिन चुनावी साल में उन्हें इस पद पर बरकरार रखने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि रमन सिंह को दिल्ली शिफ्ट करने का संदेश पार्टी नेतृत्व ने दे दिया है।

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ने राज्य में अपने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है। रमन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बनाए रखने का यह मतलब है कि वे इस रेस में शामिल नहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

नए चेहरे की तलाश:

रमन सिंह लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं। राज्य में वे चाउर वाले बाबा के नाम से मशहूर हैं। 2018 में कांग्रेस के हाथों सत्ता गंवाने के बाद से बीजेपी राज्य में उनका विकल्प नहीं तलाश पाई है। पार्टी के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है जिसके नाम पर सभी सहमत हों। ऐसे में रमन सिंह को फिर से इस पद का दावेदार माना जा रहा था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी को राज्य में नया चेहरा तलाश करना होगा।

इन्हें भी मिली जगह:

जेपी नड्डा की टीम में छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को शामिल किया गया है। रमन सिंह के अलावा सरोज पांडे और लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में शामिल हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...