HomeCHHATTISGARHRAIPURत्योहारों से पहले स्ट्रीट लाइट पर महापौर सख्त, मुख्य मार्गों पर एक...

Date:

त्योहारों से पहले स्ट्रीट लाइट पर महापौर सख्त, मुख्य मार्गों पर एक भी लाइट बंद मिली तो होगी कार्रवाई…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रात में जोन की विद्युत टीमें करेंगी निरीक्षण, बंद लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश, ठेकेदारों ने पुरानी सामग्री और लंबित भुगतान की बताई समस्या, महापौर ने मांगी रिपोर्ट.

रायपुर। गणेश उत्सव के बाद अब नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए रायपुर शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। नगर निगम मुख्यालय में विद्युत विभाग और सभी जोन की विद्युत टीमों के साथ हुई बैठक में महापौर ने मुख्य मार्गों की प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी प्रमुख मार्ग पर एक भी स्ट्रीट लाइट बंद नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर खराब लाइटों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराने और त्योहारों के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रात में मुख्य मार्गों का निरीक्षण करेंगी टीमें
महापौर ने सभी जोन की विद्युत शाखाओं को रात के समय वार्डों के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। बंद या खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत मिलते ही उसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में मुख्य मार्गों पर पर्याप्त रोशनी जरूरी है। बैठक के दौरान विद्युत ठेकेदारों ने कुछ जोन में काम के दौरान आने वाली व्यवहारिक परेशानियों की जानकारी दी। ठेकेदारों के मुताबिक कई स्थानों पर पुरानी और खराब विद्युत सामग्री के कारण स्ट्रीट लाइट सुधारने में दिक्कत आती है। उन्होंने लंबित भुगतान का मुद्दा भी उठाया।

स्ट्रीट लाइट सामग्री और पुराने कार्यों की मांगी जानकारी
ठेकेदारों की समस्याओं पर महापौर ने अधिकारियों को नियमानुसार लंबित देयकों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग और सभी जोन कार्यालयों में उपलब्ध स्ट्रीट लाइट संबंधी सामग्री की रिपोर्ट मांगी गई है। पहले किए गए सुधार एवं संधारण कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है। महापौर ने उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शहर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। त्योहारों से पहले निगम की टीमें अब मुख्य मार्गों की रात में निगरानी कर बंद लाइटों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त करेंगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम, 19 सितंबर से तेज होगी बारिश; 20 से भारी बारिश का अलर्ट…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बातें:• छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से...