36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

गर्ल्स हॉस्टल में डायरिया और कंजक्टिवाइटिस:तीन हॉस्टल को कराया गया खाली, घर भेजे गए स्टूडेंट्स, स्वास्थ्य विभाग को खबर नहीं …

HomeChhattisgarhगर्ल्स हॉस्टल में डायरिया और कंजक्टिवाइटिस:तीन हॉस्टल को कराया गया खाली, घर...

Date:

बिलासपुर : 29 जुलाई 2023

बिलासपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में डायरिया के साथ कंजक्टिवाइटिस की बीमारी अब हॉस्टल तक पहुंच गई है। राजेंद्र नगर स्थित कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल को खाली करा दिया गया है। वहीं, दो बच्चियां सिम्स में भर्ती है। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं है। अब बीमार बच्चियां पढ़ाई छोड़कर घर चली गई हैं और अपना उपचार करा रही हैं। बता दें कि हॉस्टल में करीबन 100 स्टूडेंट्स हैं। बारिश के मौसम में शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में डायरिया अपना कहर बरपाने लगा है। ज्यादातर इलाकों में मौसमी बीमारी कंजक्टिवाइटिस फैली हुई है। ऐसे में अब हॉस्टल में रहने वाली स्कूली छात्राओं को भी मौसमी बीमारी का खतरा है।

बीते कुछ दिनों से राजेंद्र नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को उल्टी-दस्त के साथ ही आंख में तकलीफें होने लगी थी। हॉस्टल अधीक्षक और कर्मचारियों ने सिम्स ले जाकर छात्राओं को इलाज कराया, जिसके बाद बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए हॉस्टल को खाली करा दिया गया है। परिसर में तीन गर्ल्स हॉस्टल हैं और तीनों जगह छात्राओं को परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें हॉस्टल आने की हिदायत दी गई है।

सिम्स में भर्ती है एक छात्रा
हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा को उल्टी दस्त हो रही थी, जिसके बाद उसने अपने पेरेंट्स को बुलाया। परिजन उसे सिम्स लेकर गए। अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है। लगातार बढ़ रही बीमारी के बाद हॉस्टल में बच्चियों को छुट्‌टी दे दी गई है।

शहर व ग्रामीण इलाकों में हो चुकी है पांच मौतें :
शहर के चांटीडीह सहित अन्य मोहल्लों के बाद अब बिल्हा और मस्तूरी क्षेत्र के गांव में भी उल्टी-दस्त के मरीज मिलने लगे हैं। हालांकि, अब स्थिति सामान्य है। इस बीच डायरिया से बिलासपुर जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 500 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं :
शहर के निचली बस्तियों के बाद ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में डायरिया और कंजक्टिवाइटिस फैलने की खबर तक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं के बीमार होने की भी कोई जानकारी नहीं है।

राजेंद्र नगर में है तीन गर्ल्स हॉस्टल :
राजेंद्र नगर के इस कैम्पस में कमला नेहरू की तीन अलग-अलग हॉस्टल हैं, जिसमें कमला नेहरू ओल्ड गर्ल्स हॉस्टल, कमला नेहरू आदिवासी छात्रावास और कमला नेहरू नवीन छात्रावास शामिल हैं। हॉस्टल की अधीक्षिका पूनम गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में डायरिया के साथ ही कंजक्टिवाइटिस फैलने पर छात्राओं का इलाज कराया गया, जिसके बाद उनके पेरेंट्स से बात कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...