31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

CG में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल:सिंहदेव को ऊर्जा, रविंद्र चौबे को शिक्षा और मरकाम को ST,SC,OBC और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला…

HomeChhattisgarhCG में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल:सिंहदेव को ऊर्जा, रविंद्र चौबे...

Date:

रायपुर: 15 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदला जा रहा है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। अंदाजा पहले था कि, किन मंत्रियों को कौन सा विभाग मिलेगा। जिस पर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने मुहर लगा दिया है।

मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। जबकि स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा गया है।

अब जानिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक महीने के अंदर क्या-क्या हुआ…

  • स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया।
  • बस्तर सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
  • मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ के पद से हटाकर मंत्रालय में जगह दी गई है।
  • प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है
  • आज मंत्रालय में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related