29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

SECR का बड़ा फैसला:ट्रेनों में ब्रश, कंघी जैसी चीजें बाहरी वेंडर नहीं बेच सकेंगे, रेलवे ने दिया 32 लाख में ठेका…

HomeChhattisgarhSECR का बड़ा फैसला:ट्रेनों में ब्रश, कंघी जैसी चीजें बाहरी वेंडर नहीं...

Date:

रायपुर : 15 जुलाई 2023

ट्रेनों में छोटे-बड़े स्टेशनों पर गाड़ी के ठहरने पर टूथपेस्ट-ब्रश, आईना-कंधी, ताला-चेन, घड़ी, बैटरी और चार्जर जैसी 40 तरह की छोटी लेकिन जरूरी चीजें अब बाहरी वेंडर नहीं बेच सकेंगे। रायपुर रेल मंडल ने 32 लाख में इसका ठेका दे दिया है। अब रायपुर मंडल से गुजरने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों में रेलवे के अधिकृत वेंडर ही ट्रेन में चढ़कर ये सामान बेच सकेंगे। प्राइवेट और बाहरी वेंडरों के बेचने पर पूरी तरह बैन लगाते हुए इसकी बिक्री का ठेका दे दिया गया है। अभी ये सारे सामान कोई भी प्राइवेट वेंडर ट्रेन में सवार होकर बेचते थे। इससे उनकी कमाई तो होती थी, लेकिन रेलवे को किसी तरह का फायदा नहीं मिल रहा था। अब सामान बिक्री का ठेका दिए जाने से रेलवे को एक साल में 32 लाख की कमाई होगी।

इतना ही नहीं सामान में किसी तरह की खराबी या गड़बड़ी निकलने पर उसकी शिकायत भी की जा सकेगी। अभी निजी वेंडर अपनी सहूलियत से किसी भी स्टेशन पर चढ़ जाते हैं। एक -दो स्टेशन गुजरने तक वे अपना सामान बेचते हैं, फिर उतरकर किसी दूसरी ट्रेन से वापस लौट जाते हैं। अफसरों के अनुसार मौजूदा सिस्टम में सामान में किसी तरह की गड़बड़ी होने यात्री कुछ नहीं कर पाते। उनके पास सामान बेचने वालों का नाम पता या टेलीफोन नंबर भी नहीं रहता। इस वजह से वेंडरों की शिकायत तो दूर उनसे संपर्क भी नहीं हो पाता है। अफसरों के अनुसार यात्रियों की सुविधा और उन्हें शिकायत का प्लेटफार्म दिलाने के लिए ही सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। टेंडर में आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था। जिसमें नागपुर की कंपनी को टेंडर मिला है। ठेका एजेंसी के 25 कर्मचारी अब बिलासपुर, रायपुर और उसलापुर तक ट्रेनों में सामान बेच सकेंगे।

ठेका एजेंसी को शुक्रवार से ट्रेन में सामान बेचना था, लेकिन रेलवे से आई कार्ड नहीं मिलने के कारण सामान बेचने का काम शुरू नहीं हो पाया है। रेलवे अफसरों के अनुसार ठेका लेने वाली एजेंसी राजधानी, दूरतों और वंदे भारत एक्सप्रेस को छोेड़कर बाकी सभी ट्रेनों में सामान बेच सकेगी।

रायपुर से गुजरने वाली 112 ट्रेनों में गुजरते हैं 79 हजार यात्री

रायपुर मंडल से एक दिन में करीब 112 ट्रेनें और 70 हजार यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सवार होने के पहले कोई यात्री टूथपेस्ट रखना भूल जाता है तो किसी का ब्रश घर पर छूट जाता है। बैटरी और ईयर फोन भूलना तो आम बात है। प्राइवेट वेंडर ऐसे सामान ही ट्रेनों में बेचते हैं। अभी प्राइवेट वेंडरों के रेट पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं है। वे अपनी मर्जी से जितना चाहे उतना मुनाफा कमा सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related