29.2 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

आज का राशिफल, 9 जुलाई 2023: मीन राशि में चंद्रमा का संचार, मीन, धनु सहित 4 राशियों के जातक पाएंगे शुभ योग का लाभ…

HomeChhattisgarhआज का राशिफल, 9 जुलाई 2023: मीन राशि में चंद्रमा का संचार,...

Date:

रायपुर : 09 जुलाई 2023

आज का राशिफल बता रहा है कि, ग्रहों की गणना के अनुसार धनु और मीन राशि के जातकों को भाग्य लाभ दिलाएगा। जबकि मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चीला रह सकता है। आइए जानते हैं आज 9 जुलाई का राशिफल।

आज रविवार 9 जुलाई को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में हो रहा है। जबकि आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। कर्क राशि में गोचररत बुध देर तक पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज का दिन गुरु की राशि धनु और मीन वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल 9 जुलाई 2023: पेंडिंग काम निपटाएंगे, खर्च भी होगा

​मेष राशिफल 9 जुलाई 2023: पेंडिंग काम निपटाएंगे, खर्च भी होगा

आज मेष राशि से 12वें घर में चल रहे चंद्रमा इनके लिए आज दिन खर्चीला बना रहे हैं। लेकिन आर्थिक लाभ भी मिलने से आय और व्यय के बीच आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। घर में मेहमान अथवा रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी समय से पेंडिंग काम भी आज आप निपटा सकते हैं। महिलाएं आज घर की साफ सफाई और व्यवस्था में व्यस्त रहेंगी। बच्चों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जोखिम से बचें, चोट लगने की आशंका है।

आज भाग्य 88% मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​वृषभ राशिफल 9 जुलाई 2023: वाणी और व्यवहार संयमित रखें

​वृषभ राशिफल 9 जुलाई 2023: वाणी और व्यवहार संयमित रखें

वृषभ राशि के जो जातक आज रविवार को नौकरी और कारोबार पर जा रहे हैं उन्हें आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा किसी से कहासुनी हो सकती है। कोई डील खराब होने से मन खराब होगा। आज आप अपने घरेलू उपयोग की कोई मनपसंद वस्तु खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज किसी विषय को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।

आज भाग्य 79% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें, सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल 9 जुलाई 2023: किसी पुरानी समस्या से मन चिंतित होगा

मिथुन राशिफल 9 जुलाई 2023: किसी पुरानी समस्या से मन चिंतित होगा

आज मिथुन राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर विचार विमर्श करेंगे और कुछ योजनाओं पर भी काम करेंगे। अपने कामकाज को लेकर भी आज आप चिंतित रह सकते हैं। किसी पुरानी बातों और समस्या को सोचकर मन परेशान होगा। आज घर की जरूरतों पर आप धन खर्च करेंगे। किसी मित्र या परिचित से आपका मिलना हो सकता है। किसी सगे संबंधी के बात व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है।

आज भाग्य 78% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।

​कर्क राशिफल 9 जुलाई 2023: काम में तारीफ और लाभ पाएंगे

​कर्क राशिफल 9 जुलाई 2023: काम में तारीफ और लाभ पाएंगे

आज आपकी राशि से भाग्य स्थान में चंद्रमा का संचार होना इनके लिए सुख और सफलतादायक रहेगा। आज आप कोई भी कार्य करने का मन बना लेंगे तो उसमें आपको भाग्य सफलता दिलाएगा। आज जो लोग नौकरी पर जा रहे हैं वह अपने काम में तारीफ और लाभ पाएंगे जबकि घर पर छुट्टी मना रहे जातक आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शरीर में थकान महसूस कर सकते हैं। सलाह है कि सेहत का ध्यान रखते हुए काम करें। भारी सामान उठाने और जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और शिवजी का अभिषेक करें।

​सिंह राशिफल 9 जुलाई 2023: प्रभाव बढ़ेगा और धर्म-कर्म में भाग लेंगे

​सिंह राशिफल 9 जुलाई 2023: प्रभाव बढ़ेगा और धर्म-कर्म में भाग लेंगे

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा कार्यक्षेत्र में आपका पद प्रभाव बढेगा। बिजनस में कमाई से भी आप आनंदित होंगे। आज आप अपना कोई ऐसा काम पूरा कर सकते हैं, जो काफी समय से रुका हुआ था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। मनोरंजन के लिए आज आप समय निकालेंगे, बच्चों के साथ उनकी शिक्षा और करियर को लेकर चर्चा हो सकती है।

आज भाग्य 90% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। उगते हुए सूर्य की पूजा करें और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​कन्या राशिफल 9 जुलाई 2023: सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

​कन्या राशिफल 9 जुलाई 2023: सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

आज कन्या राशि वालों के सितारे बताते हैं कि, घर जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस विषय में किया गया प्रयास आपका सफल हो सकता है। आज आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आंतरिक खुशी मिलेगी। परिवार में आज किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सालह से आपको फायदा मिलेगा। पड़ोसियों और मित्रों के साथ मेल मुलाकात से मन प्रसन्न होगा।

आज भाग्य 78% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें, शिवजी को शमी का पत्ता अर्पित करें।

​तुला राशिफल 9 जुलाई 2023: खुशखबरी मिल सकती है, गिफ्ट मिल सकता है

​तुला राशिफल 9 जुलाई 2023: खुशखबरी मिल सकती है, गिफ्ट मिल सकता है

तुला राशि वालों के लिए सितार बताते हैं कि आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज तुला राशि के जातक शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं, घरेलू जरूरत के सामानों के साथ शौक श्रृंगार की चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव परिवार की पूजा करें, सफेद वस्तुओं का दान करें।

​वृश्चिक राशिफल 9 जुलाई 2023: विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे

​वृश्चिक राशिफल 9 जुलाई 2023: विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे

आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, आप आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों पर आप आज धन भी खर्च करेंगे। आज आपके प्रभाव और उन्नति के देखकर कई लोगों के मन में ईर्ष्या का भाव आ सकता है। लेकिन आपको संयम से काम लेना है। बच्चों और जीवनसाथी के लिए भी आप समय निकालेंगे, घर में रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। यात्रा का प्लान बनकर कैंसिल भी होने की आशंका है।

आज भाग्य 82% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें, भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीप दिखाएं।

​धनु राशिफल 9 जुलाई 2023: आज कमाई अच्छी रहेगी

​धनु राशिफल 9 जुलाई 2023: आज कमाई अच्छी रहेगी

आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और आनंददायक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी, वाहन पर आज आपका खर्च भी हो सकता है। कारोबार में आज धन की अच्छी कमाई हो सकती है। संपर्क और प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। रात्रि का समय आप परिजनों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान दें, विष्णु चालीसा अथवा नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशिफल 9 जुलाई 2023: आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें

मकर राशिफल 9 जुलाई 2023: आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज कोई डील के फाइनल होने से आपको हैरानी और खुशी होगी। लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला ही रहेगा। दूसरों की बातों में आकर जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें। परिवार में जीवनसाथी की अथवा बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से मतभेद और तालमेल बिगड़ सकता है। बात व्यवहार संयमित रखें। छोटी दूरी की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

आज भाग्य 70% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

​कुंभ राशिफल 9 जुलाई 2023: गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे

​कुंभ राशिफल 9 जुलाई 2023: गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे

सितारे बता रहे हैं कि आज कुंभ राशि के जातकों को अपने व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। गैर जरूरी खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद या तनाव चल रहा है तो आज उसे सुलझाने की कोशिश करें। अहंकार से रिश्ते प्रभावित होंगे। शाम का समय आपका सुखद बीतेगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात आज आगे बढ़ सकती है।

आज भाग्य 86% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं, सूर्य देवता को जल अर्घ्य प्रदान करें।

​ मीन राशिफल 9 जुलाई 2023: सम्मान बढ़ेगा, अच्छी खबर सुनेंगे

​ मीन राशिफल 9 जुलाई 2023: सम्मान बढ़ेगा, अच्छी खबर सुनेंगे

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में आज तेजी रहने से इनकी कमाई में वृद्धि होगी। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, छात्र भी आज प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुन सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी की मिट्टी माथे पर तिलक लगाएं, भगवान शिव का अभिषेक दूध मिश्रित जल से करें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related