37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नहीं थम रहा महाराष्ट्र का सियासी बवाल, क्या NCP का हो जाएगा शिवसेना जैसा हाल ! पूर्व सीएम ने दिया चौंकाने वाला बयान…

HomeNationalMAHARASHTRAनहीं थम रहा महाराष्ट्र का सियासी बवाल, क्या NCP का हो जाएगा शिवसेना...

Date:

महाराष्ट्र : 02 जुलाई 2023

महाराष्ट्र ।  महाराष्ट्र  में सियासी उठापटक जारी है। अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए है। जिसके बाद एक बार महाराष्ट्र  में सियासी हलचले तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा NCP का एक बड़ा तबका NDA में शामिल हुआ है। NCP के 53 विधायक थे, अगर 37 से ज़्यादा विधायक अजीत पवार के साथ जाते हैं तो दल-बदल कानून से वे बच सकते हैं और अगर अजीत पवार के पास 35 से कम विधायक रह जाएंगे तो उनका निलंबन होना तय है। जो शिवसेना के समय हुआ था वहीं होगा लेकिन यह आंकड़ा कल तक सामने आएगा, जैसा कि शरद पवार ने बताया कि उन्हें कई विधायकों ने फोन पर बताया है कि उनसे झांसा देकर दस्तखत करवाए गए है।वहीं महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा  आज भी हम विपक्ष में हैं। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का गठबंधन अभी भी जारी है। NCP में शरद पवार के साथ कितने लोग हैं, इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। अब शरद पवार को तय करना है कि उनके साथ जितने विधायक हैं, वे क्या चाहते है….हमारा गठबंधन जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई में 2.81 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल का बड़ा ऑपरेशन, चार गिरफ्तार…

मुम्बई/महाराष्ट्र/भारत हाइलाइट्स: वर्ली यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 2.818 किलोग्राम चरस...