34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

CG कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री को सौंपा सामूहिक इस्तीफा…

HomeChhattisgarhCG कांग्रेस को बड़ा झटका: महिला कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य...

Date:

खैरागढ़ : बंटी तिवारी

CG कांग्रेस को बड़ा झटका : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस बार पार्टी ने खैरागढ़ विधानसभा से हाथ धो दिया है। कांग्रेस ब्लॉक शहर महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मंत्री मोहम्मद अकबर को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाया है।

गुरूवार को मंत्री अकबर के दौरे के दौरान पिपरिया में बूथ कमेटी की बैठक के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर को अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विधायक की वजह से उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे अपना इस्तीफा सौंप रही हैं। खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते ना ही कोई काम करते हैं। पार्टी में सम्मान देने की बजाय महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, जिसकी वजह से वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं।

महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा जहां मिलेगा सम्मान वहां जाएंगे | खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष – उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सभी विधायक की कार्यशैली और उनके बर्ताव से परेशान होकर मजबूरी में इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां सम्मान मिलेगा वहां जाएंगे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...