25.6 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

पति ने की पत्नी की हत्या, 6 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

HomeChhattisgarhपति ने की पत्नी की हत्या, 6 महीने पहले हुई थी दोनों...

Date:

बिलासपुर : 27 जून 2023

बिलासपुर : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

चरित्र शंका के चलते दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी नवविवाहित पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। कल भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब तक लोगों को हुई, तब तक आरोपी पति खुद ही थाने पहुँच गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर के वार्ड क्रमांक 8 की है। यहां करण सूर्यवंशी नामक युवक जिसकी शादी 5 महीने पहले ही रितिका से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी करण सूर्यवंशी को अपनी पत्नी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध होने की आशंका थी।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

जिसकी वजह से हमेशा वाद विवाद होने लगा था। बीती रात भी आरोपी पति करण का पत्नी रितिका से उसके अवैध सम्बंध को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित करण ने रात लगभग 3:30 बजे के लगभग उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सुबह खुद ही सीपत थाने पहुंच गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी करण सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related