33.8 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी हो रही जोरदार बारिश, जनता को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना…

HomeRaipurप्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी हो रही जोरदार बारिश, जनता को...

Date:

रायपुर: 27 जून 2023

रायपुर : प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन कई जगहों पर लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई बड़ी नदियां और नाले उफान पर है। वहीं कई जगहों में सड़कों पर भी पानी भर गया है। इसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि, बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 26 जून को प्रदेश के कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...