31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

विस्फोटक के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, बड़े हमले के लिए बना रहे थे प्लानिंग…

HomeChhattisgarhBIJAPURविस्फोटक के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, बड़े हमले के लिए बना रहे...

Date:

बीजापुर : 19 जून 2023

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबल के जवान गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को हुई थी गिरफ्तारी।

हाइलाइट्स

  • बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों को मिली सफलता
  • विस्फोटक और हथियार के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार
  • गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र का मामला

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक टिफिन बम सहित कई अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। माओवादियों के गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार माआवादियों को विस्फोटक और नक्सली पोस्टर व बैनर लगाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल ने गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के पुसनर गांव से तीन माओवादियों को पकड़ा।

अधिकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान शनिवार को समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 85वीं बटालियन के जवान, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी और स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल थे।अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों माओवादियों ने सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अपने संबंधों के बारे में बताया। अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से एक टिफिन बम, जिलेटिन की छड़ें, फ्यूज, बिजली के तार, नक्सली साहित्य और पर्चे बरामद किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार माओवादियों की पहचान रमेश पुनेम (28), भीमा पुनेम (21) और सुक्कू ध्रुव (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों माओवादी दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (माओवादियों की एक अग्रिम टुकड़ी) के सदस्य हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...