आज का राशिफल, 19 जून 2023: सूर्य और चंद्रमा का संयोग इन 5 राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, देखें अपना राशिफल…

रायपुर : 19 जून 2023

सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

आज 19 जून सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। वहीं सूर्य भी इसी राशि में हैं। ऐसे में सूर्य चंद्रमा का शुभ संयोग आज बना रहेगा। जबकि ज आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र भी प्रभाव में रहेगा ऐसे में आज का दिन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार से ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशि: कोई निवेश न करें

मेष राशि: कोई निवेश न करें

मेष राशि वालों का दिन मिलाजुला है और आप आज प्रत्येक कार्य बुद्धि और विवेक से करेंगे, लेकिन पूर्व में की गई अनियमितताओं के कारण आज शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। नुकसान हो सकता है। परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा। लोग आपके पीठ पीछे आलोचना करेंगे। आज व्यवसाय की गति अन्य दिनों की तुलना में धीमी रहेगी। पार्टनरशिप के काम में आज कोई निवेश न करें। भविष्य में पैसा अटक सकता है। स्वास्थ्य में कुछ विकार रहेंगे।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

वृषभ राशि: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा, दिन की शुरुआत से ही किसी से वाद-विवाद होने की आशंका है। संतान या किसी अन्य सदस्य का उद्दंड व्यवहार आपका दिल दुखा सकता है। आप धैर्य से काम लें। आज कार्यक्षेत्र से अधिक संभावनाएं नहीं रहेंगी फिर भी किसी न किसी रूप में आकस्मिक लाभ से कोष में वृद्धि होगी। आज वाणी और व्यवहार पर अधिक संयम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा कई दिनों से बनी मर्यादा को धूमिल होने में देर नहीं लगेगी। शाम के समय थकान अधिक रहेगी लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि: संपत्ति से लाभ की संभावना है

मिथुन राशि: संपत्ति से लाभ की संभावना है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। काम-धंधे के साथ-साथ अन्य मार्गों से भी धन की आमद अवश्य होगी। माता का व्यवहार आज कुछ अटपटा रहने के बाद भी उनके सहयोग या अचल संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होगी, फिर भी बात को ज्यादा गंभीर नहीं होने देंगे। व्यावसायिक यात्रा से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आज प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़कर स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

कर्क राशि: झंझट वाले कार्यों से दूर रहें

कर्क राशि: झंझट वाले कार्यों से दूर रहें

कर्क राशि वालों को आज के दिन उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और आपका स्वभाव आज संतुष्ट रहेगा फिर भी क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आज आपका स्वभाव शंकालु रहेगा हर कार्य को करने से पहले आप नफा-नुकसान सोचेंगे। किसी के बहकावे में आकर आप गलत निर्णय ले लेंगे और बाद में पछताएंगे। अधिक झंझट वाले कार्यों से दूर रहें। घर में पति या पत्नी की कोई गुप्त इच्छा पूरी न होने से खटास आ सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि: भावुकता अधिक रहेगी

सिंह राशि: भावुकता अधिक रहेगी

सिंह राशि वालों को किसी प्रकार की उलझन का सामना करना पड़ सकता है। मन में चंचलता बढ़ने से आज आपका स्वभाव पल-पल बदलता रहेगा, किसी कार्य में अनिर्णय की स्थिति बाधा उत्पन्न करेगी, जिससे कार्य में विलंब होगा। छाती या छाती के ऊपरी हिस्से में कोई न कोई समस्या उत्पन्न होगी, समय पर इलाज होने पर यह गंभीर भी हो सकती है। भावुकता अधिक रहेगी, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा, लेकिन मन न मिलने से दुखी होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कन्या राशि: बड़े लाभ से वंचित रहेंगे

कन्या राशि: बड़े लाभ से वंचित रहेंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज हर कार्य सावधानी से करने का है। वरना नुकसान की आशंका है। आपका मन अनैतिक कार्यों में अधिक रहेगा और किसी के अभद्र व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। जमा धन मौज-मस्ती में भी खर्च कर सकते हैं, बाद में आर्थिक तंगी में फंसेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति दयनीय रहेगी समय व सहकर्मियों की कमी के कारण बड़े लाभ से वंचित रहेंगे। किसी से उधार लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। घर में माता से अनबन हो सकती है। किसी न किसी से विवाद होगा। किसी भी तरह के जोखिम से बचें, दुर्घटना की आशंका है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

तुला राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी गलती के कारण मन में ग्लानि रहेगी। किसी से मतभेद के साथ-साथ शत्रुओं में वृद्धि होगी। आज घरेलू और निजी सुख-सुविधाओं को जुटाने के चक्कर में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नहीं करेंगे, इससे बचें। कार्य व्यवसाय, धन में स्थिरता नहीं आएगी। महिला वर्ग वाणी में सावधानी बरतें, छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ समय के लिए नरम रहेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: आपसी मतभेद सामने आएंगे

वृश्चिक राशि: आपसी मतभेद सामने आएंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य ठीक रहने पर भी आलस्य के कारण कार्यों में विलंब होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएंगे, लेकिन आज अधिकांश में असफलता हाथ लगेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था होने पर भी आज भाग्य का साथ कम मिलेगा। आज पुराने अधूरे कार्य परेशानी में डालेंगे। घर में खर्चों को लेकर आपसी मतभेद उभरकर सामने आएंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि: परिवार में वातावरण ऊर्जावान रहेगा

धनु राशि: परिवार में वातावरण ऊर्जावान रहेगा

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा, आप जो करना चाहते हैं वह नहीं कर पाएंगे, इसके विपरीत मजबूरी में आपको वही करना पड़ेगा। मध्याह्न तक का समय मानसिक रूप से शांत रहेगा और घर में पूजा-पाठ और दान-पुण्य से परिवार में वातावरण ऊर्जावान रहेगा। दोपहर का समय विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी आज मंदी रहेगी भागदौड़ के बाद भी आमदनी शायद ही आपको मिल पाएगी। सहकर्मी अपना काम आपके सिर पर थोपेंगे। छोटी यात्रा के योग हैं, हो सके तो टालें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

मकर राशि: धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठा रहेगी

मकर राशि: धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठा रहेगी

 मकर राशि वाले अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में मौसमी बीमारियों के कारण सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। आज कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद न करें। शाम के समय किसी के सहयोग से पैसों से जुड़ा कोई काम होने से कुछ राहत मिलेगी। घरेलू और व्यावसायिक खर्चों को लेकर विशेष चिंता रहेगी। आज धार्मिक कार्यों के प्रति निष्ठा रहेगी। परिजनों को समय देने से गलतफहमियां दूर होंगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

कुंभ राशि: यात्रा की योजना बनेगी

कुंभ राशि: यात्रा की योजना बनेगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज भागदौड़ बहुत रहेगी, दिन के प्रारंभ से ही आकस्मिक यात्रा की योजना बनेगी और अंत में उसके टलने की भी संभावना है। आज स्थिति स्वत: ही अनुकूल होने लगेगी, कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा होने पर भी आपके कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। पूर्व में बनाई गई योजना आज फलीभूत होगी, आवश्यकता पड़ने पर धन लाभ होगा, लेकिन अधिक खर्च के कारण यह हाथ में नहीं रुकेगा। संध्या के बाद का समय काफी थकान भरा रहेगा फिर भी सामाजिक व्यवहार के कारण आपको चाहकर भी आराम करने का मौका नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य विकार की संभावना है, सतर्क रहें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

मीन राशि: धन लाभ अवश्य होगा

मीन राशि: धन लाभ अवश्य होगा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज के दिन आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन उसका सफल परिणाम आपको पूरे दिन उत्साहित रखेगा। दिन की शुरुआत में पेट या मांसपेशियों में कुछ तकलीफ रहेगी, लेकिन दिन के मध्य तक यह अपने आप ठीक हो जाएगी। काम-धंधे को लेकर गंभीर रहेंगे, इसके लिए अन्य आवश्यक कार्य भी रद कर देंगे, भाग्य के सहयोग से धन लाभ अवश्य होगा, लेकिन तुरंत कुछ खर्च होगा। दोपहर तक घर का वातावरण शांत रहेगा, उसके बाद व्यवसाय या अन्य घरेलू कारणों से किसी से अनबन होने की आशंका है। वाणी का प्रयोग संभलकर करें, नहीं तो लंबे समय तक रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।