36.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

रेल हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच,दोषियों पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई-आप…

HomeChhattisgarhरेल हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच,दोषियों पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई-आप...

Date:

सुनील सिंह राठोर : नारायणपुर

आप ने कैंडल मार्च निकालकर दी बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

मृतकों के आत्मा की शांति के लिए आप पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने रखा 2 मिनट का मौन

नारायणपुर- आम आदमी पार्टी ने आज रविवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग के दिशा निर्देश पर ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के एक साथ टकराने से हुए भीषण हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जय स्तंम्भ चौक मे दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, इस भयावह घटना में अपनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों को संबल मिले और घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव मनीष राठौर ने कहा कि इस रेल दुर्घटना में मारे गए सभी यात्री हमारे अपने थे,जो असमय काल का ग्रास बन गए। इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ देश का प्रत्येक नागरिक खड़ा है। इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए देश में स्थाई उपाय की जरूरत है। जिसके लिए सभी देशवासियों को मिलकर अपना योगदान देना होगा। आप ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हों,उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए,जिससे उनका परिवार अपना भरण पोषण कर सके।सोशल मीडिया प्रभारी विश्वनाथ दुग्गा ने कहा कि ओडिशा में हुए इस रेल हादसे से सरकार को सीख लेनी चाहिए कि आने वाले समय में ऐसी कोई और अप्रिय घटना न हो,इसके लिए कड़े कदम उठाना चाहिए। साथ ही रेलवे की खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह दुर्घटना इस बात को सोचने के लिए बाध्य करती है,कि रेलवे में सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह इस सदी का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आप द्वारा निकाले गए इस कैंडल मार्च में जिला सचिव मनीष राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल दुग्गा, सोशल मीडिया प्रभारी विश्वनाथ दुग्गा,जसप्रीत सिंह,लता राणा, ममता कोवाची,निशा भंडारी, रूपेश उइके,रतन सिंह कुमेटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में...

अकलतरा में NI कार्य पूरा, 14 ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के...

छत्तीसगढ़ को रजत से संतोष: रोमांचक फाइनल में पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पुरुष फुटबॉल...