मुख्यमंत्री श्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री श्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात...

Date:

रायगढ़: प्रतिनिधि (03 जून 2023)

केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केला मईय्या’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |
माली समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केला मईय्या’ का विमोचन किया।
प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर वत्सल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री बघेल को उनका स्कैच भेंट किया।

मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सर्वश्री प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...