सरकार अपराध रोके वरना जनता के आक्रोश का सामना करने तैयार रहें – बृजमोहन

HomeCHHATTISGARHRAIPURसरकार अपराध रोके वरना जनता के आक्रोश का सामना करने तैयार रहें...

Date:


रायपुर: 03 जून 2023

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के युवक सिद्धार्थ के अपहरण को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चोरी,लूट, डकैती, तस्करी,चाकूबाजी जैसे अपराधों में तेजी आई थी साथ ही अब यहां पर अपहरण उद्योग भी पैर पसारने लगा है। इसका मतलब साफ है कि यह शांत छत्तीसगढ़ अब देशभर के अपराधियों की कर्मभूमि बनता जा रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि राजधानी रायपुर से पुलिस की नाक के नीचे से एक युवक का अपहरण करना और उसे 5 घंटे बाद राज्य के सीमावर्ती इलाके में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ देना यह बताता है कि अपराधियों में अब कानून का खौफ नहीं है।
अपराधी खुलेआम डंके की चोट पर अपराध को अंजाम दे जाते हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है। अब तो अन्य प्रदेशों के अपराधी भी छत्तीसगढ़ को अपनी शरण स्थली बनाने लगे हैं क्योंकि उन्हें पता है यहां की सरकार उन्हें संरक्षण दे देगी। उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद के सहयोगी बम बाज गुड्डू पठान का भी लोकेशन छत्तीसगढ़ ही मिला था।

बृजमोहन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपहरण जैसे गंभीर अपराधों पर सरकार रोक लगाएं नहीं तो जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...