CM भूपेश ने कहा- राम को हम सुख-दुख में याद करते हैं, बीजेपी की तरह सिर्फ वोट के लिए नहीं…

HomeCHHATTISGARHRAIPURCM भूपेश ने कहा- राम को हम सुख-दुख में याद करते हैं,...

Date:

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, हम सब कितने सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। अपने जीवन का बड़ा काल खंड उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिताया है। उन्हीं की कृपा से “राष्ट्रीय रामायण महोत्सव” जैसा शुभ और पवित्र, भव्य आयोजन हो रहा है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रामायण महोत्सव कार्यक्रम से भाजपा खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि, राम आदि और अंत दोनों हैं। उनका छत्तीसगढ़ से विशेष नाता है। वो कौशल्या के राम हैं, माता शबरी के राम हैं, वो छत्तीसगढ़ के भांचा (भांजा) हैं। हम सब उन्हें अनेक रूपों में देखते हैं, पूजते हैं, स्मरण करते हैं। सीएम ने कहा कि, हम उन्हें सुख- दुख दोनों में याद करते हैं। भाजपा की तरह केवल चुनाव के समय वोट के लिए याद नहीं करते। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है। 

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए रायगढ़ जाने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बात की। कहा कि, हम सब कितने सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। अपने जीवन का बड़ा काल खंड उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिताया है। उन्हीं की कृपा से “राष्ट्रीय रामायण महोत्सव” जैसा शुभ और पवित्र, भव्य आयोजन हो रहा है। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। कहा कि, मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए, कांग्रेस के नेता। गोली लगने के समय उन्होंने सबसे पहले हे राम कहा था। यह लोग तो कहते हैं कि आजादी भी 2014 के बाद मिली।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...