24.7 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

अमेरिका में भी तिजहारिनों ने खाया करु-भात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है

HomeInternationalअमेरिका में भी तिजहारिनों ने खाया करु-भात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने...

Date:

रायपुर : संयुक्त राज्य अमेरिका में बसे एवं प्रवास कर रहे छत्तीसगढ़ के लोगों ने लोकपर्व तीजा का धूमधाम से आयोजन किया। उन्होंने इस आयोजन की जानकारी और तस्वीरें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय को भी भेजी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमेरिका में निवास कर रहे सभी छत्तीसगढ़ियों को पर्व की बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है। छत्तीसगढ़िया लोगों ने वहां भी अपनी मिट्टी की खुशबू को सहेज कर रखा है। इसी आत्मगौरव और स्वाभिमान को जगाने के लिए सरकार पिछले पौने तीन वर्षों से लगातार काम कर रही है।

अमेरिका में नार्थ अमेरिकन छत्तीसगढ़ एसोसिएशन, ग्लोबल छत्तीसगढ़ कम्युनिटी (नाचा) भारत के बाहर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में हरतालिका तीज व्रत संयुक्त राज्य अमेरिका में पूरे विधि विधान से मनाया गया। नाचा के संस्थापक श्री गणेश कर और श्रीमती दीपाली सरावगी ने अमेरिका में रहने वाले सभी छत्तीसगढ़ी परिवारों के लिए इस पूजा की मेजबानी की। श्री कर के घर करु भात का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छत्तीसगढ़ी एनआरआई शामिल हुए।

श्री सरावगी ने बताया है कि इस पर्व का आयोजन पहली बार किया गया। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पकवान ‘ठेठरी‘ ‘खुरमी‘ तैयार किया गया, इसके बाद मिट्टी और रेत से भगवान शिव बनाकर पूजा करते हुए आराधना की गई। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का आयोजन हर साल करने का निर्णय लिया गया है। तीज का यह कार्यक्रम शशि साहू, तिजेंद्र साहू, वंदना देडसेना, नमिता कैस्थ, सोनू जोशी, निर्मल साहू, लक्ष्मीन साहू और मुनीश कैस्थ, मीनल मिश्रा, अभिजीत जोशी, सरिता साहू, किरण पटेल, शत्रुघ्न बरेठ, रुक्मणी बरेठ, रोशनी साहू, अरेश साहू, संदीपन साहू आदि ने मिलकर आयोजित किया। नाचा की संयुक्त सचिव मीनल मिश्रा ने कहा कि दशकों बाद तीज पूजा में शामिल होना बहुत खुशी की बात है और यह परंपरा हमें हमारी मातृभूमि छत्तीसगढ़ से जोड़ेगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट: खामेनेई की मौत के बाद 1000 पार मृतक, खाड़ी तक फैली जंग की आग…

देश-विदेश हाइलाइट्स अमेरिकी-इजरायली हमलों में मृतकों की संख्या 1000 के...

तेहरान संकट: अमेरिका–इजराइल संयुक्त हमले का चौथा दिन, मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य टकराव…

तेहरान /देश-विदेश मुख्य बिंदु अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले...