24.7 C
Raipur
Tuesday, March 10, 2026

शाहरुख खान को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे!’ : सिद्धार्थ आनंद

HomeChhattisgarhशाहरुख खान को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे!’ :...

Date:

इंदौर (PR24x7): आदित्य चोपड़ा और जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान को दर्शकों के लिए भारत की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं! यश राज फिल्म्स का शानदार एक्शन से भरपूर पठान आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और फिल्म में देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दर्शकों की धड़कन बढ़ा देने वाली, विजुअली एक्स्ट्रावैगेंजा फिल्म शाहरुख खान को किलिंग मशीन स्पाई के रूप में पेश करती है। सिद्धार्थ पठान में सुपरस्टार के उबर कूल लुक के विजन के बारे में बात करते हैं, जो पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुका है।

सिद्धार्थ कहते हैं, “शाहरुख खान ने अनगिनत लुक में खुद को पेश किया है, जिन्होंने हमारे देश की पॉप-कल्चर को शेप दिया है। उन्होंने युवाओं की पीढ़ियों को बॉलीवुड के बादशाह की तरह कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया है। उनके लुक्स मोमेंट्स और लोगों की यादों से जुड़े होते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से भारत को और फैशनेबल बनाया है। इसलिए, पठान में एक दिलेर जासूस की भूमिका निभा रहे शाहरुख के लिए बेहद हटकर लुक तैयार करना एक टास्क और एक बड़ी चुनौती थी! ”

वह आगे कहते हैं, “हम उनके किरदार के सार को पकड़ना चाहते थे। वे जो भी पहनते हैं और अपने बालों के जरिए वे स्वाभाविक रूप से कूल हैं। हम शाहरुख को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे, एक ऐसा व्यक्ति जो अपने लुक से एक ही समय में सहज रूप से कूल के साथ ही हॉट भी हो।”

सिद्धार्थ आगे कहते हैं, “उनके लुक को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए, मुझे लगता है कि दुनिया भर में उनके लाखों फैंस को हम एक और धांसू लुक देने में कामयाब रहे हैं, जिस पर वे गर्व और प्यार की बौछार कर सकते हैं।”

फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद में अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार का भंडाफोड़, 47,700 लीटर ईंधन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• घोड़ारी स्थित बालाजी फर्सी फैक्ट्री...