34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

ISSO कंप्यूटर कालेज एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा महिला सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला सम्पन्न.

HomeChhattisgarhISSO कंप्यूटर कालेज एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा महिला सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला...

Date:

संजय तिवारी : पत्थलगांव (29 मई 2023 )

कापू धरमजयगढ़:- 28 मई 2023 ..ISSO कंप्युटर कॉलेज एवं प्रशिक्षण केंद्र कापू मे एक दिवसीय प्रशिक्षण किसानों,महिला स्व सहायता समूह ,युवाओ हेतु कैरियर गाइडन्स ,नारी सुरक्षा ,महिला ससक्तीकरण विषय पर कार्यशाला सम्पन्न हुआ | उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शर्मा पत्रकार एवं थानाप्रभारी कापू,सह अतिथि विक्रम दर्शन ,पत्रकार नारायण दास महंत जी रहे | उक्त प्रशिक्षण शिविर मे कार्यकर्म के मार्गदर्शक समाज के प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोसठ डॉक्टर गुरुनाथ जाँगड़े प्राचार्य रविशंकर बंजारे जी रहे ,उक्त प्रशिक्षण शिविर मे धरमजयगढ़ विकासखण्ड के सासत ग्राम से प्रतिभागी भाग लिए |

उक्त प्रशिक्षण शिविर मे थाना प्रभारी कापू ,पत्रकार ,एवं समाज के गणमान्य सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, उक्त पशिक्षण शिविर मे समाज के समस्त पदाधिकारियों द्वारा समाज में व्याप्त बुराइयों एवं नशा मुक्त करने हेतु संकल्प लिया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने महिलाओ किसानों कि समस्या ,युवाओं , छात्र छात्रों को प्रशिक्षण दिया | सह अतिथि विक्रम दर्शन ने मानव तस्करी के संबंध मे प्रशिक्षण दिया ,थाना प्रभारी कापू ने अनलाइन ठगी ,नारी सुरक्षा ,नाशमुक्ति हेतु अभियान संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया | डॉक्टर गुरुनाथ जाँगड़े प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र छात्रों को संवैधानिक जागरूकता कैरियर गाइडन्स ,मानव अधिकार विषय पर प्रशिक्षण दिया | प्राचार्य रविशंकर बंजारे ने किसानों को कृषि करने कि तकनीक एवं मोटा अनाज उन्मुखीकरण पर प्रशिक्षण दिया|

मानर बाई ने गीत प्रस्तुतीकरण कर रोचक बनाया,अंजू लहरे व्याख्याता ने स्वास्थ्यसंबंधी प्रशिक्षण दिया अमृतलकड़ा ,कविता रजक ,कुमुद नाग ने महिलाओ को स्व सहायता समूह बनाकर आर्थिक उननंती करने कि विधि बताई उक्त कार्यक्रम मे कापू महिला प्रकोसठ से दीप कुररे ,मनारा बाई ,निर्मल जाँगड़े रेवती जाँगड़े ,अभियान जाँगड़े युवा प्रकोसठ,रामपुकार जाँगड़े युवा प्रकोसठ ,सत्यप्रकाश सोनवानी कार्यकारी जिला अध्यक्ष ,रविशंकर बंजारे प्रभारी जिला अध्यक्ष रायगढ़ एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं प्राचार्य ,गणेश राम भारद्वाज जिला सचिव ,लोकनाथ जाँगड़े जिला उपाध्यक्ष ,डॉक्टर सहदेव बौद्ध जिला प्रवक्ता , बेदराम लहरे ,बिनदेश्वरी लहरे ,अंजू लहरे जिला उपाध्यक्ष ,रीता राव पर्यवेक्षक महिला बाल विकाश ,नीलम सिंह,ओमप्रकाश जोबबर जिला सलाहकार ,पंचराम दिनकर ब्लॉक अध्यक्ष ,गेंदबाई जाँगड़े ,अजय नारंगे ,हनोक लाल ,राजेन्द्र माहेश्वरी मीडीया प्रभारी,बुधरू लहरे ,प्रमोद कुररे व्याख्याता ,कमलेश कुररे बंधनपुर ,लखन लाल ,नारायण जाँगड़े कोषाध्यक्ष ,विवेक दिनकर जिला कोषाध्यक्ष ,ध्यानचंद हेमलल जाँगड़े ,प्रवीण जाँगड़े संचालक प्रवीण मेडिकल ,पारुल जाँगड़े ,काया जाँगड़े , चमेली कुररे ,दिव्य जाँगड़े ,संगम खटर्जी ,सरिता जाँगड़े सरिता सोनवानी ,गौतम ऋषि,सरिता बंजारे शांति बंजारे ,तनुजा बंजारे ,नवनीत बंजारे ,योगिता बंजारे ,जीवन्तिक एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे एवं आईआईएसओ कंप्युटर कॉलेज एवं प्रशिक्षण केंद्र कापू के छात्र छत्रए उपस्थित रही कार्यक्रम मे प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं बेहतर पुलिस सेवा हेतु थाना प्रभारी को सम्मान किया गया सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता कार्य हेतु विजय शर्मा जी एवं नारायण दस महंत जी को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है , आईआईएसओ कंप्युटर कॉलेज एवं प्रशिक्षण केंद्र कापू के प्राचार्य रविशंकर बंजारे जी ने बताया कि महिलाओ को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा अंत मे डॉक्टर सहदेव बौद्ध जी ने भारतीय संविधान कि प्रस्तावना का पाठ किया एवं कार्यकर्म सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related