22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राजधानी दिल्ली में MP कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज, कमलनाथ सहित प्रदेश के कई नेता होंगे शामिल…

HomeNationalराजधानी दिल्ली में MP कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज, कमलनाथ सहित प्रदेश...

Date:

नयी दिल्ली : स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि

मालिककार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ MP कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक आज |

नई दिल्ली: 29 मई 2023 . आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आज यानी 29 मई को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शआमिल होंगे। इसके अलावा राहुल गांधी के भी शामिल हो सकते है। बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से भी पीसीसी चीफ कमलनाथ सहित आधा दर्जन दिल्ली पहुंच चुके हैं। बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ मध्य प्रदेश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। इससे पहले यह बैठक दो बार निरस्त हो गई है। पहले ये बैठक 24 मई को रखी गई थी, बाद में इसकी तारीख 26 कर दी थी। बता दें कर्नाटक चुनाव में मिली कांग्रेस को जीत के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस कर्नाटक का ही फॉर्मूला अपनाना चाहती है, इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं की यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा होगी। बैठक सुबह 11 बजे कांग्रेस ऑफिस में होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related