22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम शनिवार को पत्थलगांव प्रवास पर पहुंचीं…

HomeChhattisgarhमहिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम शनिवार को पत्थलगांव प्रवास पर...

Date:

संजय तिवारी : पत्थलगांव

पत्थलगांव -महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी नेताम शनिवार को पत्थलगांव प्रवास पर पहुंचीं. जिला स्तर बैठक लेने पहुंचीं फूलो देवी नेताम ने जिले भर से आई महिला कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश की, इस मौके पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह,श्रीमती आरती सिंह,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रत्ना पैंकरा,प्यारी कुजूर,पवन अग्रवाल,रविंद्र सिंग भाटिया,हरगोविंद अग्रवाल,सुकृत सिंह,नाजिर साय, कांता सिंह,कुसुम पैंकरा, सुबल साय पैंकरा,संतोषी सिंह,बसंती मिंज, सरोज बड़ा,धनमति प्रधान,मेरी टोप्पो,जसिंता,सरिता सिंह,राधेश्याम गुप्ता,मुकेश पैंकरा,दुर्गा मोहन यादव,राम चरण अग्रवाल,कुलविंदर भाटिया,अंकित शर्मा,ललित शर्मा, रोशू फोटवानी,अजिताभ कुजूर,सुशीला चौहान, क्षत्रमोहन यादव,जसिंता लकड़ा,सुशीला यादव,मधु दीक्षित,धन कुंवर बाज, रवि शर्मा,रमेश यादव,पिंटू यादव,हृदय राम सिदार, नीरू प्रजा, अनिता खाखा समेत भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही |

इस अवसर पर रत्ना पैंकरा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को विकास के पथ पर आगे लाने प्रदेशाध्यक्ष फूलो देवी लगातार काम कर रही है, फूलो देवी नेताम ने कहा कि बेहद सरल एवं सहज स्वभाव के प्रदेश में सबसे वरिष्ठ विधायक श्री रामपुकार जी के साथ सन 1998 में मुझे भी विधायक के तौर पर कार्य करने का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यहा की महिलाए आगे आकर निर्भीक और संगठित होकर कार्य कर रही है महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता का उत्साह चरम पर है पूरा उम्मीद है आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जिताने महिला कांग्रेस की सभी बहने अहम भूमिका निभाएगी। श्रीमती नेताम ने कहा की प्रदेश में भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार पूरे क्षेत्र के विकास हेतु जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश वासियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का काम कर रही है।श्रीमती नेताम ने कहा कि महिलाए विकास की ओर अग्रसर हो रही है यह कांग्रेस की देन है। छग की महिलाए संगठित होकर अपने अधिकार के लिए आगे आए महिलाओं का विकास हेतु कांग्रेस सरकार कृतसल्पित है आप सभी से अपेक्षा है की जिस तरह पत्थलगांव में विधायक रामपुकार सिंह को लगातार जिताते आए है इस बार उन्हें पहले से दुगने मतों के अंतर से जिताईये।

श्रीमती नेताम ने कहा की भाजपा जातिवाद, धर्म की बात करते हुवे हमे आपस में तोड़ने का प्रयास करते है लेकिन धर्म के नाम का सहारा लेकर कर्नाटक में बजरंग दल का विरोध का माहौल बनाने वाली भाजपा बुरी कदर हार गई। इस मौके पर विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि छग में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग को समुचित लाभ उपलब्ध हो रहा है छग राज्य बनने के बाद पहली बार किसी छत्तीसगढ़िया का सरकार है, आगामी चुनाव में हम सभी की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है आने वाला चुनाव हम सभी के लिए बेहद कठिन और चुनौती से भरा होगा हम सभी को इस चुनौती को स्वीकार करते हुवे अपने जिम्मेदारी में खरा उतरना है।
जशपुर महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष एव भारत यात्री रत्ना पैंकरा पुरे कार्यकर्म के दौरान काफी सक्रिय दिखी, महिला कार्यकर्ताओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने रत्ना ने कड़ी मेहनत की जिसके परिणाम स्वरुप पत्थाल्गाओ में कांग्रेस के कार्यक्रम में पहली मर्तबा इतनी संख्या में महिलाओ की उपस्थिति दिखी कार्यक्रम में काफी लेट लतीफी होने के बावजूद सभी महिला कार्यकर्ता श्रीमती नेताम को सुनने को आतुर दिखी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...