37.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर में रफ्तार का कहर, बाइक सवार चार लोगों को रौंदता हुआ निकल गया बेकाबू अज्ञात वाहन, तीन की दर्दनाक मौत…

HomeRaipurरायपुर में रफ्तार का कहर, बाइक सवार चार लोगों को रौंदता हुआ...

Date:

रायपुर: राजधानी रायपुर के धनेली नाला टाटीबंध क्रासिंग के पास सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष के साथ 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि एक अन्‍य महिला घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में तीनों मृतकों की पहचान

दरअसल, यह मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार धरसीवां के धनेली के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में आठ साल के बच्‍चे समेत तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में मृतकों और घायल की पहचान हो गई है।

भाई-बहन और मासूम की मौत

तीनों मृतकों में भाई-बहन और बहन का बच्चा शामिल है। मृतकों में बासु तांडी, दोना कुमारी और दोना कुमारी का आठ साल का बेटा निहाल कुमार है। वहीं भाई-बहन की मां फूलमती घायल है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यहां इलाज जारी है। डाक्‍टरों के अनुसार मां की हालत भी गंभीर है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल पंडरी के गांधी नगर के रहने वाले हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...