21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

अडानी समूह का बड़ा फैसला, दो कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगी 21,000 करोड़ रुपए…

HomeNationalअडानी समूह का बड़ा फैसला, दो कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगी 21,000...

Date:

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का समूह अपनी दो कंपनियों के शेयर बेचकर लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगा।

नई दिल्ली : अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का समूह अपनी दो कंपनियों के शेयर बेचकर लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की ओर से धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद भारी नुकसान उठाने वाले समूह का यह बहुत जोखिम भरा निर्णय माना जा रहा है। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

अडानी ग्रुप जुटाएगा 12,500 करोड़ रुपये अडाणी समूह की दो कंपनियों ने शेयर बाजार को बताया कि समूह की प्रमुख फर्म अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 12,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है, जबकि दूसरी कंपनी अडानी ट्रांसमिशन शेष 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

24 मई के लिए टाल दी बैठक

समूह की अक्षय ऊर्जा वाली शाखा अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल भी शनिवार को धन जुटाने के लिए मिलने वाला था लेकिन यह बैठक अब 24 मई के लिए टाल दी गई है। धन संग्रह योग्य संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करने के माध्यम से होगा। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यूरोप और मध्य पूर्व के निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अडानी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को और तीन महीने का समय देने पर विचार करेगा। इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि उसने नियामकीय नाकामी के बारे में कुछ नहीं कहा है।

15 मई को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

न्यायालय ने विभिन्न जनहित याचिकाओं और बाजार नियामक की याचिका को 15 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। सेबी ने अडानी समूह की कथित हेराफेरी की जांच पूरी करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी पहल: रिंग रोड नंबर-1 की सर्विस रोड चौड़ीकरण को ₹99.72 करोड़ की मंजूरी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:रायपुर की प्रमुख यातायात धमनियों में शामिल...