21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग धूमधाम से की सगाई, डेटिंग से लेकर इंगेजमेंट तक,  जानिए पूरी कहानी…

HomeChhattisgarhपरिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग धूमधाम से की सगाई, डेटिंग से...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 14 मई 2023

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहली बार एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे. तब से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो गई है |

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और सासंद राघव चड्ढा के साथ शनिवार को सगाई कर ली है | सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब सगाई के बंधन में बंध गए हैं | इस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे |   कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं | परिणीति और राघव ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की है |

इसी साल मार्च से शुरू हुई लव स्टोरी:

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए | ये इसी साल मार्च महीने की बात है | इसके बाद कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आने लगे | बताया जाता है कि परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है | तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं, हालांकि, दोनों की डेटिंग की खबरें कुछ महीने पहले आनी शुरू हुईं | इसके बाद कपल कभी डिनर डेट तो कभी आईपीएल मैच देखते हुए स्पॉट होने लगे |

कपल की सगाई में शामिल हुईं ये दिग्गज हस्तियां :

राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान , मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज लोग शामिल हुए | वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शिरकत की | कपल ने 150 मेहमानों को अपनी सगाई में शिरकत करने के लिए आमंत्रण दिया था |

चर्चा में रहा राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के आउटफिट्स :

राघव चड्ढा ने अपनी सगाई के मौके पर पवन सचदेव का डिजाइनर आउटफिट्स पहना | वहीं, परिणीति चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आउटफिट चुना | सगाई के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक कपल को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं |  

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related