आज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, खत्म होगा 6 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, देखें रिजल्‍ट एक CLICK में …

HomeCHHATTISGARHRAIPURआज जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, खत्म होगा 6...

Date:

रायपुर: 10 मई 2023

रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज यानी 10 मई को जारी होगा। जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। CGBSE board Result 2023 छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की थीं। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 02 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।

मोबाइल पर 4 स्टेप्स में चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट:

स्टेप 1- रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब रिजल्ट्स 2023 टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट या 12वीं कक्षा रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब नया पेज खुलेगा।

स्टेप 5- जिसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरकर सबमिट करें। सबमिट बटन प्रेस करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related