31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

प्रयागराज : घर के भीतर बीए की छात्रा की संदिग्ध दशा में मौत, ऑनर किलिंग का शक, फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची

HomeChhattisgarhप्रयागराज : घर के भीतर बीए की छात्रा की संदिग्ध दशा में...

Date:

इसौटा गांव निवासी विजय शंकर मिश्र ट्रक चालक हैं और कई दिन पहले ही आक्सीजन भरा टैंकर लेकर सप्लाई के लिए निकले हैं। उनकी तीन संताने हैं, जिसमें प्रिया मिश्रा (19), विवेक मिश्र (17) और छोटू (14) हैं। प्रिया मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेड़ा करछना में पढ़ती थी।

मेजा थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में बीए की छात्रा की घर के भीतर संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान बताया जा रहा है। दबी जुबान लोग ऑनर किलिंग का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं, हालांकि डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। इसौटा गांव निवासी विजय शंकर मिश्र ट्रक चालक हैं और कई दिन पहले ही आक्सीजन भरा टैंकर लेकर सप्लाई के लिए निकले हैं। उनकी तीन संताने हैं, जिसमें प्रिया मिश्रा (19), विवेक मिश्र (17) और छोटू (14) हैं। प्रिया मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेड़ा करछना में पढ़ती थी। रविवार की रात घर में विजय शंकर की पत्नी आशा मिश्रा और उनके तीनों बच्चे थे। सुबह प्रिया मिश्रा की मौत की सूचना पर गांव के लोग भी स्तब्ध रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी, एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

गले पर धारदार हथियार से वार के निशान:

अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का शक जाहिर किया है। बताया जा रहा है कि प्रिया मिश्रा के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। घर की साफ सफाई कर खून को साफ करने का प्रयास किया गया है। लड़की की मां कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। वह बार-बार अपना बयान बदल रही है। परिजनों के चेहरे पर कोई शिकन या दुख भी नहीं दिखा। बताया जा रहा है कि चुपके से शव को ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related