27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताई The Kerela Story को टैक्स फ्री नहीं करने की वजह, सरोज पांडेय को दी ये नसीहत…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताई The Kerela Story को टैक्स फ्री नहीं...

Date:

रायपुर :  फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर देश भर की सियासत इन दिनों उफान पर हैं। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं की तरफ से बयानबाजियां चरम पर हैं। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा अपने राज्यों में जहाँ इस फिल्म को टैक्स फ्री कर समर्थन दे रही हैं तो विपक्षी दलों की सरकारों में इसे बैन भी किया जा रहा हैं। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया हैं तो वही आज पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने में इस फिल्म पर बैन लगा दिया। इससे पहले तमिलनाडु के सिनेमाघरों से भी फिल्म को उतार लिया गया था। छग में भी भाजपा फिल्म का खुलकर समर्थन कर रही हैं। बीजेपी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप के बाद सरोज पांडे ने द केरला स्टोरी को राज्य भर में टैक्स फ्री करने की मांग की थी। सरोज पण्डे के इसी मांग पर आज सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने भाजपा सांसद सरोज पांडेय को इस मांग पर नसीहत भी दिया हैं।

मीडिया की तरफ से टैक्स फ्री करने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की “देखिए मैंने जो इतनी सारी योजनाएं बनाईं हैं कहां से पैसा आता है? टैक्स से पैसा आता है। भारत सरकार वैसे भी हमको पैसा नहीं देती है, कटौती करती रहती है और इसमें 18% जीएसटी लगता है, जिसमें से 9% राज्य को मिलता है और 9% भारत सरकार को जाता है। तो मैं सरोज पांडे से यह कहना चाहूंगा कि वह भारत सरकार से मांग करें और पूरे देश भर में 9% तो छूट करा दे।” उन्होंने सरोज पांडे को नसीहत देते हुए कहा की यदि सरोज पांडे को पिक्चर दिखाना है तो रमन सिंह और उसके परिवार वाले को दिखा दे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...