24.5 C
Raipur
Wednesday, March 11, 2026

फिल्म जगत के मशहूर डायरेक्टर के . विश्वनाथ नहीं रहे , कई हिंदी फिल्मो का किया निर्देशन |

HomeAndhra Pradeshफिल्म जगत के मशहूर डायरेक्टर के . विश्वनाथ नहीं रहे , कई...

Date:

नयी दिल्ली : 03 फरवरी 2023, दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्द डायरेक्टर एवं एक्टर के .विश्वनाथ का गुरूवार देर रात निधन हो गया | के . विश्वनाथ 92 साल की उम्र में अपने आवास पर अंतिम सांस ली | वे काफी समय से अस्वस्थ थे | विश्वनाथ जी को 2017 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | इसके अलावा इन्हें 6 नेशनल अवार्ड और 10 फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका था | देर रात उनका पाथिर्व शरीर जुबली हिल्स स्थित उनके निवास पर लाया गया |

के विश्वनाथ ने कई हिंदी फिल्मों को भी निर्देशित किया , इनमे इश्वर , संजोग , सुर सरगम , जाग उठा इंसान , संगीत जैसी हिंदी फिल्मे शामिल हैं | के विश्वनाथ को फिल्म जगत में कला तपस्वी के नाम सी भी जाना जाता है | इन्होने 43 फिल्मों में अभिनय भी किया था | इन्होने अपने करियर की शुरुवात एक साउंड आर्टिस्ट के रूप में किया था | इनके द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्मे ज्यादातर उनके ही द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्मों की रीमेक हुवा करती थी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...