30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

नंदकुमार साय ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुवे शामिल …

HomeNationalनंदकुमार साय ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुवे शामिल ...

Date:

जी.भूषण 01 मई 2023

नयी दिल्ली : भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता रहे नंदकुमार साय ने पार्टी को अलविदा कह दिया हैं। अपने इस कदम के 24 घंटे पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी ले ली। इस तरह नंदकुमार और भाजपा का चार दशक पुराना गठजोड़ भीब ख़त्म हो गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से पहले नंदकुमार को मनाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नंदकुमार अपने फैसले पर अडिग रहे।नंदकुमार के इस कदम के बाद अब भाजपा के नेता उनपर जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उन्हें सीधे तौर पर विशवस्घाती करार दिया हैं। धरमलाल कौशिक ने कहा की नंदकुमार साय ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया हैं। उन्होंने साफ़ किया की भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लोग आते जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी स्थाई है। धरमलाल कौशिक यही नहीं रुके। उन्होंने बताया की खुद के गांव, जनपद और जिला पंचायत में चुनाव हुआ, जिसमें वो अपनी बेटी को नहीं जीता सके, ये उनकी ताकत रही हैं। इसके बाद भी भाजपा ने उनको पूरा सम्मान दिया। धरमलाल कौशिक ने कहा की कांग्रेस में जाने के बाद करुणा शुक्ला की दुर्गति को हमने देखा है। नंद कुमार के साथ की भी वही स्थिति वहां होने वाली है।

गौरतलब हैं की कल शाम दिल्ली में मौजूद नंदकुमार साय ने एकाएक पार्टी से इस्तीफा देकर प्रदेश की राजनीति मे भूचाल ला दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश प्रमुख अरूण साव को प्रेषित किया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने भाजपा के नेताओ पर साजिश रचने के आरोप लगाए थे। उनके बीजेपी से इस्तीफे के बाद यह भी साफ़ हो गया था की साय जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी पहल: रिंग रोड नंबर-1 की सर्विस रोड चौड़ीकरण को ₹99.72 करोड़ की मंजूरी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:रायपुर की प्रमुख यातायात धमनियों में शामिल...