30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

श्रमिक दिवस पर सीएम भूपेश ने की कई बड़ी घोषणाएं, ई-रिक्शा अनुदान की राशि 50 हजार से बढ़ाकर किया 1 लाख रुपए…

HomeRaipurश्रमिक दिवस पर सीएम भूपेश ने की कई बड़ी घोषणाएं, ई-रिक्शा अनुदान...

Date:

रायपुर : 01 मई 2023

रायपुर।आज यानी एक मई के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इस मौक पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के मजदूरों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई दी है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम मंत्री, डॉ शिव कुमार डहरिया तथा मंच पर उपस्थित है पूर्व सांसद नंद कुमार साय, विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव शफी अहमद, तथा सुशील सन्नी अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मंच पर उपस्थित हैं।

सीएम भूपेश ने की ये घोषणा

पिछले साढ़े 4 सालों में 2 लाख 94 हजार से अधिक श्रमिकों का पंजीयन श्रम कार्यालय में हुआ है और इन श्रमिकों को रोजगार भी मिला है। मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाया गया है। 10वीं और 12वीं में पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 85% से अधिक अंक लाने पर 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि। श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए नवीन योजनाओं की शुरुआत। ई-रिक्शा अनुदान की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 01 लाख रुपये किया गया है। “श्रमेव जयते” ऐप में श्रमिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपना पंजीयन कर सकते हैं। पिछले 4 वर्षों में श्रमिकों के कल्याण के लिए 13 नई योजनाएं संचालित की गई हैं और योजना के अंतर्गत एक सौ 72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है।

श्रमिकों के हितों एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा

श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 07713505050 पर कॉल करके श्रमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...