31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

‘ऑपरेशन कावेरी’ जारी, संकटग्रस्त सूडान से 297 भारतीयों का पांचवा जत्था लेकर ‘INS तेग’ रवाना

HomeNational‘ऑपरेशन कावेरी’ जारी, संकटग्रस्त सूडान से 297 भारतीयों का पांचवा जत्था लेकर...

Date:

संकटग्रस्त देश सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ लॉन्च किया था. भारतीयों को सूडान से सऊदी अरब के जेद्दाह के रास्ते भारत लाया जा रहा है |

नई दिल्ली: सूडान में फंसे 297 भारतीयों का पांचवां जत्था गुरुवार को आईएनएस तेग से पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हुआ | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी | उन्होंने लिखा, ‘आईएनएस तेग 297 यात्रियों के साथ पोर्ट सूडान से रवाना हुआ. जेद्दा जाने के लिए फंसे भारतीयों का यह पांचवां जत्था है.’ इससे पहले बुधवार देर रात विदेश मंत्रालय ने 136 फंसे हुए भारतीयों के चौथे जत्थे के रवाने होने के बारे में जानकारी दी थी, जो IAF C-130J विमान से पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हुआ था |

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘#ऑपरेशन कावेरी जारी है. फंसे हुए भारतीयों का चौथा जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ. IAF C-130J ने 136 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related