31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम ,15 मई तक घोषित किये जा सकते हैं …

HomeChhattisgarh10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम ,15 मई तक घोषित किये जा सकते...

Date:

रायपुर:  छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) के छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 15 मई तक CGBSE के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसके कारण बताया गया कि CGBSE के 10वीं-12वीं के बोर्ड के नतीजे 15 मई तक घोषित किये जा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10वीं में 3.38 लाख और 12वीं में 3.28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। राज्य में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है। 15 हजार से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा की 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 मई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं।

स्टूडेंट्स रिजल्ट (CGBSE 10th Result) जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGBSE 10th-12th Result 2023 ऐसे करें चेक

  • CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CGBSE 10th Result 2023 लिखा हो
  • रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • CGBSE 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related