23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

समुद्री बीच पर मिली महिला की लाश,ह्त्या की आशंका …

HomeAndhra Pradeshसमुद्री बीच पर मिली महिला की लाश,ह्त्या की आशंका ...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 27 अप्रैल 2023

महिलाओं को बीच पर मर्डर का शक , विशाखापत्तनम के बीच पर पड़ी एक महिला की लाश से हडकंप मच गया है | नगर थाना पुलिस को मंगलवार देर रात एक महिला का शव कम कपड़ों में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला | आखिर हुवा क्या था ?

विशाखापत्तनम : विशाखापत्तनम में समुद्र तट पर संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने पर हडकंप मच गया हैं | मंगलवार देर रात थर्ड टाउन पोलिस को YMCAके सामने समुद तट पर महिला शव संदिग्ध हालत में मिला | केवल अंडर गारमेंट्स के साथ बालू में पड़ी महिला के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए KGH मरचुरी में रखवा दिया है | पुलिस ने महिला मृतक की शिनाख्त पेद्दागंत्याडा निवासी श्वेता के रूप में की हैं |

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पेद्दागंत्याडा की रहने वाली श्वेता की शादी दो साल पहले सॉफ्टवेयर इंजिनियर मणिकांत से हुई थी | और मृतिका फिलहार 5 माह की गर्भवती बतायी गयी है | पति मणिकांत अपने काम के सिलसिले में हैदराबाद में रह रहें हैं | इस बीच श्वेता अपने ससुराल गांधीनगर ,पेद्दागंत्याडा में रहती हैं | कितु ससुराल और मृतिका श्वेता के बीच सम्बन्ध सही नहीं थे , अक्सर उनके बीच झगडे चलते रहते थे | इसी बीच मंगलवार दोपहर को भी सासू से श्वेता का झगडा हो गया और श्वेता घर से निकली | काफी देर तक घर नहीं आयी तो ससुराल पक्ष ने न्यू पोर्ट थाने में श्वेता के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी | मार पीट के बाद घर से निकली श्वेता ने मंगलवार की शाम पति से फोन पर बात की तो पति से उसका झगड़ा हो गया | इसके बाद श्वेता फ़ोन छोड़कर विशाखा बीच पहुँच गयी | बुधवार तडके बीच पर सफ़ेद रंग का शव मिला |

मृतिका का गृह ग्राम श्रीकाकुलम जिले के मुलपेट है | माता रमा विशाखा रेलवे अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत हैं | मृतिका की माँ फिलहार दोंडापर्ती में रह रही है | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है | संदिग्ध मौत की विवेचना जारी हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

92 साल में पहली बार: विशाखापत्तनम पोर्ट ने रचा इतिहास, 345 दिनों में 85.07 मिलियन टन कार्गो हैंडल…

विशाखापत्तनम / आन्ध्रप्रदेश by: राखी श्रीवास्तव हाइलाइट्स 92 साल के...

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...