26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

अबुझमाड़ के 4 खिलाड़ियों का वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में हुआ चयन…

HomeChhattisgarhअबुझमाड़ के 4 खिलाड़ियों का वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में हुआ चयन...

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

वर्ल्ड मल्लखंब चौंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व, कलेक्टर ने चयनित खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं |

नारायणपुर, 26 अप्रैल 2023 – विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए जिले के चयनित खिलाड़ियों ने आज यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय मे कलेक्टर अजीत वसन्त से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कलेक्टर वसन्त ने खिलाड़ियों को इस चैंपियनशिप में उत्कृट प्रदर्शन करने और मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि जिले के मल्लखंब खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आगामी 9 मई से 12 मई 2023 तक भूटान में होने वाली द्वितीय विश्व मल्लखंब चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमे जिला नारायणपुर के मल्लखंब अकादमी से संतोष शोरी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम व पामगढ़ से अखिलेश कुमार, संतोष शोरी कक्षा 10वी के छात्र है। इन खिलाड़ियों ने अपने 4 वर्ष के मल्लखंब जीवन में राष्ट्र व राज्य स्तर पर 18 पदक जीते हैं। साथ ही इस वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया में 2 कांस्य पदक भी जीते। कक्षा 12वी की छात्रा संताय पोटाई ने राष्ट्र व राज्य स्तर पर कुल 17 पदक जीते हैं, जयंती कचलाम भी कक्षा 12वी की छात्रा है जिनके राष्ट्र व राज्य स्तर पर कुल 14 पदक हैं साथ ही इन दोनो बालिका खिलाड़ियों ने इस वर्ष के खेलो इंडिया टीम चौंपियनशिप में कांस्य पदक भी प्राप्त किया।
इस चैंपियनशिप में 30 देशों के 200 से भी ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमे अमरीका, जापान, जर्मनी, नेपाल, यूरोप आदि देश शामिल है। इसकी सूचना छत्तीसगढ़ के मल्लखंब सचिव डा. राजकुमार शर्मा द्वारा दी गई 10 दिवस का इंडिया कैंप दिल्ली में आयोजित होगा व 6 मई 2023 को सभी खिलाड़ी भूटान के लिए रवाना होंगे। साथ ही यही से खिलाड़ियों के लिए खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड, जैसे कई दिग्गज पुरस्कारों की भूमिका बनेगी। इस अवसर पर मल्लखंब कोच मनोज प्रसाद, मंगलूराम नुरेटी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related